मिर्ज़ापुर: कलना गांव निवासी पीड़ित ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर विपक्षी पर कनपटी पर असलहा सटाकर ₹15,000 जेब से निकालने का लगाया आरोप
विंध्याचल थाना क्षेत्र की कलना गांव के अमरजीत ने एसपी को ज्ञापन सौंप कर विपक्षी पर कनपटी पर असलहा सटाकर जेब में रखे ₹15000 निकालने का आरोप लगाया। बताया कि जब विरोध किया तो चाकू से वार कर दिया। बचाव में हाथ लगाया तो हाथ में चाकू से कट गया। विपक्षी काफी मनबढ़ और दबंग किस्म के हैं। उनका यही काम है, उनके ऊपर कई तरह के मुकदमे दर्ज हैं।