राजातालाब: प्रतापपुर में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प, पुलिस जांच में जुटी
वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में गुरुवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान लाठी-डंडे और ईंटें चलने से एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने गुरुवार की देर रात करीब 11 बजे एक महिला की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।