ऊंचाहार: सवैयाहसन गाँव में बोलेरो सवार के साथ मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में चार लोगों पर दर्ज हुआ केस
ऊँचाहार क्षेत्र के सवैया हसन गाँव में गुरुवार की देर रात, बारात से वापस लौट रहे बोलेरो सवार शक्तिधर व उनके भाई सुभाष के साथ रास्ते से हटने की बात पर दबंगों द्वारा मारपीट व बोलेरो में तोड़फोड़ की गई थी।घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया था।शुक्रवार को शक्तिधर की तहरीर पर सलोन थाना क्षेत्र के रसूलपुर गाँव के चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज हुआ है।