बांधवगढ़: भीषण गर्मी: उमरिया में बदला स्कूलों का समय, कक्षाएं सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक
जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। ग्रीष्म ऋतु के तीव्र प्रभाव से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई और आईसीएसई विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया गया है।आदेश के अनुसार, 18 अप्रैल 26 से आगामी आदेश तक सभी स्कूल सुबह 7:30 से लगेंगी।