सिंघवारा: कनौर कुसुमपट्टी निवासी 4 वर्षीय बच्चे की ट्रैक्टर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल
दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा प्रखंड व कमतौल थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिहरपुर कनौर पथ पर हरिहरपुर महादेव मंदिर के पास वुधवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से 4 वर्षीय बच्चे की कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान कमतौल थाना क्षेत्र के कनौर कुसुमपट्टी निवासी मो रयाल के पुत्र नूर आलम के रूप में बताई गई। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।