छतरपुर नगर: महाराजपुर में छत के कमरे में जाकर व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,जिला अस्पताल में कराया जा रहा पोस्टमार्टम
महाराजपुर के वार्ड क्रमण 11 में रहने वाले सतीश कुशवाहा शराब के नशे में घर पहुंचे जहां उनकी बीवी से कहा सुनी हुई और उसके बाद में छत के कमरे में उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली,जिन्हें इलाज के लिए छतरपुर लाया जा रहा था, जहाँ प्राइवेट अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम आज 16 जून सुबह 11:00 बजे कराया जा रहा हैं.