उज्जैन शहर: कांग्रेस ने नगर निगम का घेराव कर अगर मार्ग चक्काजाम किया। शहर में कई समस्याओं को लेकर प्रदर्शन।
उज्जैन कांग्रेस ने मंगलवार को नगर निगम का घेराव करते हुए चक्का जाम कर दिया। कांग्रेसियों का आरोप था कि शहर में लगातार हो रही बारिश से सड़कों की दुर्दशा, आवारा पशुओं की समस्या, शहर में जल प्रदाय की अव्यवस्था, शहर में स्ट्रीट लाइट की अव्यवस्था, गंदे पानी का जल सप्लाई की समस्या सहित कांग्रेस पार्षदों की सुनी नहीं जा रही है। जिसके चलते कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।