उज्जैन शहर: दिल्ली से आए भक्त ने बाबा महाकाल को चांदी के 11 लोटे भेंट किए। वजन 4 किलो से ज्यादा।
बाबा महाकाल मंदिर में दिल्ली के एक भक्त ने भगवान को जल अर्पण करने के लिए 11 नग चांदी की गंगाली (लौटे) अर्पित कीए। चार किलो से अधिक वजन के चांदी के पात्र का आज के भाव से मूल्य करीब साढ़े तीन लाख रुपए बताया गया है। मंदिर समिति ने दानदाता का सम्मान किया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के कोठार शाखा के कोठारी मनीष पांचाल ने जानकारी दी है।