उज्जैन शहर: कलेक्टर के निर्देश पर बेसमेंट में संचालित कोचिंग क्लासेस और संस्थाओं की SDM ने की जांच।
उज्जैन नगर अन्तर्गत बेसमेंट में संचालित कोचिंग क्लासेस और दुकानों की मंगलवार को उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशानुसार SDM उज्जैन उत्तर एलएन गर्ग द्वारा उपायुक्त नगर निगम कृतिका भीमावद तथा नगर निगम के अमले के साथ सघन जांच की गई। जिसमें फ्रीगंज स्थित समर्पण कोचिंग क्लास व अन्य संस्थाओं के निरीक्षण के दौरान संचालकों को दिए निर्देश।