उज्जैन शहर: कलेक्टर के निर्देश पर बाबा महाकाल की अनाधिकृत पालकी जप्त। देखिए रिपोर्ट।
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर से श्रावण-भादो महिने में परंपरा अनुसार भगवान महाकाल की सवारी निकलती है। इस बार बाबा महाकाल की दूसरी सवारी सोमवार को मंदिर से प्रारंभ हुई थी। मुख्य सवारी के आगे महाकाल की पालकी की हूबहू एक अन्य पालकी निकालने का मामला सामने आने के बाद कलेक्टर ने अनाधिकृत पालकी जप्त करने के निःर्देश दिये थे पालकी को टीम ने जप्त कर लिया है।