इटकी: इटकी के वार्षिक जतरा मेले में मांदर की थाप पर झूमे लोग
Itki, Ranchi | Oct 21, 2024 इटकी प्रखंड में सोमवार को मुड़मा मेला के दूसरे दिन लगनेवाला वार्षिक जतरा मेला में लोग मांदर की थाप पर जमकर झुमे। सोमवार दिन के 3 बजे सैकड़ों महिला-पुरुष अखरा के पास शोभा यात्रा निकाली जिसका नेतृत्व पाहन अशोक उरांव काठ के घोड़े पर सवार होकर कर रहे थे। जुलूस इटकी बाजार देवी मंडप चौक सहित कई स्थलों का भ्रमण कर जतरा स्थल पहुंचा।