भगवानपुरा। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को ऐतिहासिक बनाने के लिए भगवानपुरा में तैयारियां तेज हो गई हैं। 14 अप्रैल के भव्य आयोजन को लेकर प्रदेश मवासी ठाकुर विकास समिति ने कमर कस ली है। शनिवार को समिति के पदाधिकारियों ने सर्किट हाउस पहुंचकर राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।