खंडवा नगर: राष्ट्रपति दौरे से पहले बड़ा ट्रैफिक अलर्ट! 3 दिन तक बदले रहेंगे ओंकारेश्वर के रास्ते
महामहिम राष्ट्रपति के प्रस्तावित ओंकारेश्वर दौरे के मद्देनज़र 17 जून से 19 जून 2026 दोपहर 12:00 बजे तक यातायात व्यवस्था में आंशिक बदलाव किया गया है। इस दौरान भारी वाहनों का रूट डायवर्ट रहेगा, जबकि श्रद्धालुओं के लिए मध्यम एवं छोटे वाहनों की अलग पार्किंग और डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। जानकारी बुधवार दोपहर 2 बजे की है