हनुमानगढ़: आबकारी विभाग की टीम ने फतेहपुर व सूरेवाला में दी दबिश, 400 लीटर लाहन व एक कच्ची भट्ठी की नष्ट
आबकारी विभाग का हथकढ़ शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को आबकारी विभाग ने हथकढ़ शराब बनाने के क्षेत्र में दबिश देकर लाहण व कच्ची भट्ठी नष्ट की। जिला आबकारी अधिकारी संजीव पटावरी ने बताया कि आबकारी आयुक्त उदयपुर राजस्थान व जिला कलक्टर के निर्देशानुसार रेड का आयोजन कर गांव फतेहपुर, सूरेवाला, जोगेन्द्र सिंह थेड़ में दबिश दी।