चाचौड़ा: अल्लीखेड़ी में खेत पर करंट लगने से दर्दनाक मौत, चाचौड़ा एसडीएम ने परिवार को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता दी
चाचौड़ा ब्लॉक के ग्राम अल्ली खेड़ी निवासी किसान ओमप्रकाश की 4 फरवरी 2026 को खेत में सिंचाई के दौरान करंट लगने से दर्दनाक मौत हुई। 2 जून को दी जानकारी में चाचौड़ा एसडीएम रवि मालवीय ने प्रकरण की जांच और अभिलेखों के परीक्षण के बाद वैध वारिस प्रताप सिंह को ₹400000 की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत कर प्रदान की गई है।