पचपदरा: बालोतरा नगर परिषद कार्मिकों की लापरवाही के चलते मोहल्लेवासी हो रहे हैं परेशान
बालोतरा की जोधपुर रोड पर नगर परिषद कार्मिकों ने मानसून से पूर्व गंदे नालों की साफ सफाई का अभियान शुरू किया है। कार्मिक गंदे नालों को खोलकर रख दिया है। लेकिन वापस समय पर बंद नहीं कर रहे हैं। जिसके चलते मोहल्ले वासी एवं दुकानदार परेशान हो रहे हैं। मोहल्ले वासियों ने मंगलवार को नगर परिषद से इन गंदे नालों को ढकने के लिए लगाई गुहार।