पचपदरा: भीषण गर्मी के चलते बालोतरा की निचली बस्ती में पेयजल के लिए मची त्राहि त्राहि
बालोतरा शहर में भीषण गर्मी के चलते मंगलवार को त्राहि त्राहि मच गई। बालोतरा की निचली बस्ती की तरफ रहने वाले मोहल्ले वासियों ने पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए सरकार से गुहार लगाई। मोहल्ले वासियों ने कथित तौर पर बताया कि पिछले कई दिनों से पेयजल उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा है। हम गरीब लोग ट्रैक्टर से पानी डलवाने में असमर्थ है।