पचपदरा: शराब तस्करों ने पचपदरा पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर, एक कांस्टेबल हुआ घायल, पुलिस ने शराब से भरी गाड़ी को जप्त किया
पचपदरा पुलिस थाना अधिकारी अमराराम खोखर ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि जिला डीएसटी टीम को मिली सूचना के आधार पर नाकाबंदी करवाई गई। शराब तस्करों ने कुड़ी के पास नाकाबंदी को तोड़कर शराब से भरी पिकअप को भगाने का प्रयास किया। इसी दौरान शराब तस्करों की गाड़ी ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। इस टक्कर में पुलिस टीम का एक कांस्टेबल घायल हो गया।