आगर: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक हुई आयोजित
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को आगर मालवा जिले में पूरे हर्षोल्लास व देशभक्ति वातावरण में मनाया जाएगा। जिला स्तरीय मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउंड पर प्रात 9ः00 बजे से आयोजित होगा। मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी लेंगे।