इगलास: इगलास कस्बा स्थित गुरुवार वाली पैठ से बाइक चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Iglas, Aligarh | May 21, 2026 इगलास : कोतवाली क्षेत्र के गांव तेहरा निवासी दामोदर सिंह पुत्र दर्याव सिंह का कहना है कि वह 14 मई की शाम सात बजे कस्बा की गुरुवार वाली पैठ बाजार से सब्जी खरीदने आया था। उसने अपनी बाइक पैंठ में पेड़ के नीचे ताला लगाकर खड़ा कर दिया और सब्जी खरीदने चला गया। कुछ देर बाद लौटने पर मौके से बाइक गायब मिली। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका।