बरियातु: गोनिया ग्राम में कुएं में गिरने से वृद्ध घायल, बालूमाथ सीएचसी में इलाज जारी
शनिवार को बारियातू थाना क्षेत्र के गोनिया ग्राम में कुएं में गिर जाने से 65 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी पहचान ग्राम निवासी डहर गंझू के पुत्र शंभू गंझु के रूप में हुई। जिसे परिजनों द्वारा बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया है जहां पर डॉक्टर संजय सिद्धार्थ की देखरेख में इलाज किया जा रहा है। फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है l