मदनपुर: खिरियावां में मेधावी छात्रों का सम्मान, अपर समाहर्ता ने कहा- यही बच्चे बनेंगे देश के भविष्य के अधिकारी
मदनपुर प्रखंड के खिरियावां स्थित मानव घाट पर रविवार को मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अपर समाहर्ता रितेश कुमार ने मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को अंगवस्त्र, किताब, कलम और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिस