सैदपुर निवासी शिकायतकर्ता ने महरौनी कोतवाली पर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव के कुछ नामजद लोगों ने उसकी सैलून की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए मारपीट की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए महरौनी कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की गई है।