कुमारखंड: कुमारखंड में डिग्री कॉलेज की शुरुआत ग्रामीण युवाओं के भविष्य को देगी नई दिशा
कुमारखंड प्रखंड में डिग्री कॉलेज की स्थापना का स्वागत करते हुए बुधवार को दोपहर करीब दो बजे छात्र नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता पिन्टु यादव ने इसे क्षेत्र के शैक्षणिक विकास की दिशा में ऐतिहासिक और दूरगामी प्रभाव वाला कदम बताया है। उन्होंने कहा कि वर्षों से उच्च शिक्षा के लिए संघर्ष कर रहे कुमारखंड के हजारों छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षा प्रेमियों की यह बड