मखदुमपुर: मखदुमपुर पुलिस ने चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
मखदुमपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक देसी पिस्टल, छह जिंदा कारतूस, एक मैगजीन, मोबाइल फोन और 13,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। बुधवार के दिन 4 बजे थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने जानकारी दी।