चांदपुर: नूरपुर में स्योहारा मार्ग पर कार और बाइक की टक्कर में बाइक चालक की हुई मौत
बिजनौर में रविवार दोपहर 12:00 बजे एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई अमरोहा जनपद के बछराऊ निवासी सूरज अपनी बाइक से स्योहारा जा रहा था। रास्ते में भूतपरी के पास एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी हादसे मे सूरज की मौत हो गई और घटना के बाद कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।