अररिया: ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ देशव्यापी बंद, अररिया सहित पूरे भारत में 16.40 लाख दवा दुकानें बंद
Araria, Araria | May 20, 2026 ऑनलाइन दवा विक्रय, कॉर्पोरेट कंपनियों द्वारा दिए जा रहे भारी डिस्काउंट और नकली दवाइयों की बिक्री को रोकने के लिए ऑल इंडिया केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स फेडरेशन के आह्वान पर बुधवार को पूरे देश में दवा दुकानों का बंद रखा गया। अररिया जिले सहित बिहार में भी सभी छोटी-बड़ी दवा दुकानें बंद रहीं, जिससे सामान्य मरीजों को दवाइयों के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।