चूरू: ओम कॉलोनी में पत्नी से झगड़ा करने पर सदर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, एसडीएम कोर्ट में किया पेश
Churu, Churu | Jun 28, 2026 चूरू की सदर थाना पुलिस ने ओम कॉलोनी में शराब के नशे में पत्नी से झगड़ा तथा पुलिस से उलझने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसे एसडीएम के समक्ष पेश किया गया। सदर थाना पुलिस से रविवार सुबह 11 बजे करीब मिली जानकारी के अनुसार गश्त के दौरान सूचना मिली कि ओम कॉलोनी में एक व्यक्ति शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर गाली-गलौज कर रहा है।