पटना ग्रामीण: पटना में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तेज प्रताप यादव की पत्नी का साथ दिया, कहा- लालू परिवार को लगेगी ऐश्वर्या की आह
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव की तथाकथित अनुष्का यादव से शादी का मामला सामने आने के बाद बुधवार शाम करीब 4:00 बजे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू परिवार पर सवाल उठाया है। गिरिराज सिंह ने पूछा है कि तेज प्रताप यादव के बारे में सब कुछ पता होते हुए भी ऐश्वर्या की जिंदगी लालू परिवार ने बर्बाद कर दी।