पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट से भाजपा कार्यालय तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारकेड का रिहर्सल किया गया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल पटना आ रहे हैं, इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। एक तरफ जहां सुरक्षा के चाक चौबंद किए गए हैं तो वहीं दूसरी ओर बुधवार शाम करीब 5 बजे कारकेड का रिहर्सल किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल जिस रास्ते से पटना एयरपोर्ट से भाजपा कार्यालय तक रोड शो करेंगे, वहीं पर आज कारकेड का रिहर्सल किया गया।