सुसनेर: पुलिस की 'सुपरफास्ट' कार्यवाही: 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत लापता बालिका 8 घंटे में मिली!
सुसनेर पुलिस ने मंगलवार को 4 बजे तत्परता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश की है। ऑपरेशन मुस्का' के तहत मात्र 8 घंटे के भीतर एक लापता नाबालिग बालिका को सुरक्षित ढूंढ निकाला है।दिनांक 6 अप्रैल 2026 को इंदौर निवासी परिजनों ने थाने में अपनी नाबालिग बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर उसे कानड से दस्तियाब कर परिजनों को सोपा है।