खंडवा नगर: डेढ़ महीने बाद गैस किल्लत से राहत, 1 हफ्ते में सिलेंडर घर पहुंच रहा है
खंडवा जिले में पिछले डेढ़ महीने से रसोई गैस को लेकर मची अफरा-तफरी अब पूरी तरह शांत हो गई है। पैनिक बुकिंग का दौर खत्म होने के साथ ही व्यवस्थाएं एक बार फिर पटरी पर लौट आई हैं। स्थिति यह है कि अब उपभोक्ताओं को सिलेंडर के लिए हफ्तों का इंतजार नहीं करना पड़ रहा है, बल्कि बुकिंग के महज 7 दिनों के भीतर होम डिलीवरी हो रही है।