किशनगंज: सीताबाड़ी में पंचमुखी बालाजी मंदिर का शिलान्यास किया गया
जानकारी रविवार शाम 4 बजे मिली सीताबाड़ी में भक्ति और उत्साह के बीच दशनाम गोस्वामी महाकाल विकास सेवा समिति द्वारा पंचमुखी बालाजी मंदिर का शिलान्यास किया गया। यह कार्यक्रम दशनाम गोस्वामी समाज के समाधि स्थल परिसर में आयोजित हुआ। समिति पदाधिकारी शंभू पुरी ने बताया कि आचार्य गोस्वामी ऋषभ महाराज के सानिध्य में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मंदिर की नींव रखी।