शामली: लपराना में मकान पर कब्जे के लिए जानलेवा हमले की वारदात में वांछित बाल अपचारी को पुलिस ने अभिरक्षा में लिया
Shamli, Shamli | Apr 23, 2026 गुरूवार की शाम साढ़े 4 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि 21 अप्रैल 2026 को झिंझाना थाना क्षेत्र के लपराना गांव में मकान पर कब्जे को लेकर जानलेवा हमले की वारदात प्रकाश में आई थी। पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने बताया कि इस वारदात में वांछित एक बाल अपचारी को पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।