कैराना: कांधला पुलिस ने गंगेरू गांव के निवासी युवक को धारदार हथियार के साथ किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Jun 25, 2026 कांधला थाने पर तैनात उपनिरीक्षक योगेश कुमार टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया, जिसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। गुरुवार शाम करीब पांच बजे पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम सलमान है, जो थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू का रहने वाला है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।