हाथरस: चंदपा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो लोगों ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया, परिजनों के साथ की मारपीट
जनपद हाथरस की चंदपा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो लोगों पर एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म के प्रयास की घटना प्रकाश में आई है। किशोरी को बचाने आए परिजनों के साथ उन लोगों ने मारपीट कर दी और मौके से फरार हो गए। पीड़ित किशोरी के परिजनों द्वारा पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने किशोरी के परिजनों का अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया है।