जबलपुर: रांझी: शोभापुर शराब दुकान और रजक परिवार के घर पर बदमाशों का आतंक, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
जबलपुर थाना रांझी क्षेत्र की शोभापुर स्थित शराब दुकान और रजक परिवार के घर में शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात नकाबपोश बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। मोपेड सवार तीन बदमाशों ने शराब दुकान और घर पर एक के बाद एक कई बम फेंके और मौके से फरार हो गए। पूरी घटना शराब दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। भाई इस