गम्हरिया: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, 26 जुलाई को होनी थी शादी
मधेपुरा के गम्हरिया थाना क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय बिट्टू कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई। सुपौल–सिंहेश्वर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बिट्टू ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बिट्टू अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और 26 जुलाई को उसकी शादी होने वाली थी। घटना से परिवार में मातम पसरा है।