हाथरस: भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी की मंडल स्तरीय बैठक संपन्न, प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र सरकार के विदेश रिश्तों पर उठाए सवाल
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के कुसुम वाटिका गेस्ट हाउस में भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी की जनपद हाथरस के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अलीगढ़ मंडल के चारों जनपदों के आए सैकड़ो पदाधिकारी व कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा अपनी निष्क्रियता के चलते भाजपा पंचायत चुनाव कराना नहीं चाहती है।