रामपुर: ग्राम क्योरार में फोर व्हीलर ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, हादसे में 3 वर्षीय बच्ची की हुई मौत, तीन लोग घायल
Rampur, Rampur | Jul 20, 2024 थाना मिलक क्षेत्र के ग्राम हरदासपुर निवासी सुरेश कुमार अपनी तीन वर्षीय बेटी लविष्का और भाई उग्रसेन के साथ मोटरसाइकिल पर रिश्तेदारी में जा रहे थे। ग्राम क्योरार में तेज़ रफ़्तार फोरवीलर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में लविष्का की मौत हो गई फोर व्हीलर चालक सहित तीन लोग घायल हैं। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।