गड़हनी: एक साल में ही उखड़ गया गड़हनी पड़रिया रोड, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
स्थानीय प्रखंड अंतर्गत गड़हनी पड़रिया रोड निर्माण के एक साल बाद ही बर्बाद होकर क्षतिग्रस्त हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि एक साल पहले सड़क का कालीकरन किया गया था। लेकिन गुणवत्ता पूर्वक निर्माण नहीं करने से जल्द ही जल्द ही सड़क उखाड़ गई। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जांच कर निर्माण एजेंसी पर कार्रवाई करने की मांग किया है