हुज़ूर: भोपाल बना देश का पहला 'एल्गी ट्री' शहर, हवा से कार्बन सोखने वाली तकनीक शुरू
Huzur, Bhopal | May 13, 2026 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक नई पहल करते हुए देश का पहला ‘एल्गी ट्री’ स्थापित किया है। यह आधुनिक तकनीक वातावरण से कार्बन डाइऑक्साइड अवशोषित कर ऑक्सीजन छोड़ती है। शहर के अशोका गार्डन स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क में लगाए गए इस एल्गी ट्री को प्रदूषण और बढ़ती गर्मी से निपटने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है|