पूरनपुर: तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत कर विधवा महिला ने न्याय की गुहार लगाई
पूरनपुर नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली विधवा महिला ने शनिवार 2:00 बजे तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में की शिकायत में बताया। उसके पति की मृत्यु हो गई है और उसकी एक तीन माह की बच्ची है। विधवा महिला दुसरे के घरों में झाड़ू पोछा कर अपना और अपनी बच्ची का पालन पोषण करती है। आरोप है उसका देवर उसपर बुरी नीयत रखता और उसको शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता है।