बाली: फालना में जल संरक्षण के लिए अनूठी पहल, श्रमिकों को दिलाई गई शपथ, जागरूकता रैली निकाली गई
Bali, Pali | Jun 12, 2025 फालना मे गुरुवार को शाम 4.30 बजे नगरपालिका ने वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना के श्रमिकों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। नगरपालिका अध्यक्षा श्रीमती ललिता रमेश शाह ने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जल मानव जीवन का आधार है।