बाली: बाली में मोटरसाइकिल ने राहगीर को मारी टक्कर, रडावा सड़क मार्ग पर बस स्टैंड के पास हुआ हादसा, युवक की मौत
Bali, Pali | Jun 10, 2025 बाली में मंगलवार शाम 5 बजे बस स्टैंड के पास रडावा सड़क मार्ग पर मोटरसाइकिल ने राहगीर को टक्कर मार दी। हादसे में जसपुरा निवासी जेठाराम पुत्र नवीन प्रजापत की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाली मॉच्र्युरी भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया।