बाली: बाली में दिव्यांग भाई-बहन को विधायक राणावत ने दी इलेक्ट्रिक व्हील चेयर, चलाने का अभ्यास भी करवाया
बाली में रविवार शाम 5 बजे दिव्यांग भाई-बहन को इलेक्ट्रिक व्हील चेयर मिलने से उनके चेहरे पर खुशी छा गई। मुकेश और विमला को यह व्हील चेयर बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने दी। विधायक राणावत ने दिव्यांग बच्चों को व्हील चेयर चलाने का अभ्यास भी करवाया। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कोई दिव्यांग व्यक्ति नजर आए,तो उसका आवेदन समाज कल्याण विभाग के अधिकारी जितें