बाली: मुंडारा चामुंडा माता मंदिर की 23वीं वर्षगांठ, ध्वजारोहण व शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु, 36 वर्णों को महाप्रसादी
चामुंडा माताजी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना की 23वीं वर्षगांठ का आयोजन धूमधाम से सोमवार शाम 10 बजे समापन किया गया। दो दिवसीय समारोह में राज्यमंत्री ओटाराम देवासी विशेष रूप से मौजूद रहे। समारोह में मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण, भव्य शोभायात्रा, भजन संध्या और महाप्रसादी जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।