राजगढ़: राजगढ़ जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा ने मनाई डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती
राजगढ़ जिला भाजपा कार्यालय में मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे करीब भारतीय जनता पार्टी के द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस दौरान डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को संबोधित किया गया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।