भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में जनगणना कार्य निदेशालय, मध्यप्रदेश, भोपाल में विभागीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक दिनांक 10.06.2026 को निदेशक श्री संजीव श्रीवास्तव, भा.प्र.से. की अध्यक्षता में निदेशालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई।
बैठक में निदेशक महोदय द्वारा राजभाषा हिन्दी में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गयी एवं हिन्दी के प्रगामी प्रयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अधिकाधिक कार्य हिन्दी में करने हेतु निर्देशित किया गया ।
बैठक की कुछ झलकियाँ : @censusindia2027 @hmoindia @pibbhopal #dcomp #dcomadhyapradesh #census2027 #censusindia
2.4k views | Madhya Pradesh, India | Jun 10, 2026