खिजरसराय: खिजरसराय के प्रमुख चौराहों पर लगे प्याऊ केंद्र
भीषण गर्मी और लू को देखते हुए खिजरसराय नगर पंचायत द्वारा राहगीरों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए बाजार के प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर विशेष प्याऊ केंद्र स्थापित किए गए हैं।तपती धूप में ये प्याऊ केंद्र लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं साबित हो रहे हैं। यहां से गुजरने वाले राहगीर ठंडा पानी पीकर राहत महसूस कर रहे हैं।